अम्बाला, 3 अगस्त: –
रोजगार विभाग हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 07 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक प्रदेशभर में शैक्षणिक संस्थानों विशेष रूप से महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एक विशेष व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान जिला स्तर पर स्थित रोजगार कार्यालय की व्यावसायिक मार्गदर्शन शाखा द्वारा विषय/व्यवसाय विशेष में कुशल वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को उनके करियर से संबंधित विशिष्ट व्यावसायिक मार्गदर्शन देने के लिए आमंत्रित किया गया है ।
इसी अभियान के अन्तर्गत मण्डल रोजगार कार्यालय अम्बाला की व्यावसायिक मार्गदर्शन शाखा द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2023 को चमन वाटिका अम्बाला शहर, दिनांक 08.08.2023 को राजकीय महाविद्यालय महिला अम्बाला शहर और 08.08.2023 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर, दिनांक 09.08.2023 को पुलिस डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल अम्बाला शहर और 09 अगस्त 2023 राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारायणगढ़, 10 अगस्त 2023 को राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बलदेवनगर और 10 अगस्त 2023 को उप-मंडल रोजगार कार्यालय अम्बाला छावनी, 11 अगस्त 2023 को राजकीय हाई स्कूल बराड़ा में व्यावसायिक मार्गदर्शन वार्ताओं का आयोजन किया जाऐगा। अम्बाला जिला में मण्डल रोजगार कार्यालय, अम्बाला, उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, अम्बाला छावनी, बराडा तथा नारायणगढ कार्यालयों में प्रार्थी दिनांक 07 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *