हरियाणा के रोहतक जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली सीधी प्रॉपर्टी डीलर की जांघ में लगी और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घायल की पहचान रोहतक के सेक्टर-2 निवासी करीब 47 वर्षीय सुशील के रूप में हुई। सुशील अपने दोस्तों से मिलने गया था। वहां से रात को अपने घर के लिए निकला। लौटते समय सनसिटी रोड पर उसने फ्रेश होने के लिए अपने कार को रोक लिया।

रोहतक PGI में उपचाराधीन घायल प्रॉपर्टी डीलर सुशील।
रोहतक PGI में उपचाराधीन घायल प्रॉपर्टी डीलर सुशील।

राहगीरों ने करवाया अस्पताल में भर्ती
सुशील के अनुसार, फ्रेश होते समय पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधी सुशील की जांघ में जा लगी। वहीं गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए, जिन्होंने उसे उपचार के लिए PGI में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को फोन किया।

पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध
अर्बन एस्टेट पुलिस थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने की सूचना मिली थी। अभी तक घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामला संदेहजनक लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर भी इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा। पुलिस जांच में जुटी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *