8:50 करोड़ किसानों के सीधे खातों में स्थानांतरित किए लगभग 18 हजार करोड़ रुपए।
 लाडवा, 27 जुलाई (विजय कौशिक) : लाडवा की नई अनाज मंडी में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीकर में आयोजित हुई किसान रैली का भी सीधा टीवी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमें देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन लोगों ने बड़ी रुचि के साथ सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए और आर्थिक तौर पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दिन-रात प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने राजस्थान के सीकर में किसान महारैली में राजस्थान के लोगों व देश के किसानों के लिए करोड़ों रुपए की अनेकों सौगाते प्रदान की और कई घोषणाएं भी की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने आज 1 करोड़ 25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों का लोकार्पण किया। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8:50 करोड़ किसानों के सीधे खाते में लगभग 18 हजार करोड रुपए स्थानांतरित किए। वहीं उन्होंने 3600 करोड़  रुपए की लागत से बने 5 मेडिकल कॉलेजों का भी लोकार्पण किया और 7 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। वहीं एक केंद्रीय विद्यालय का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने लगभग 250 करोड़ की लागत से 6 आवासीय एकलव्य विद्यालय का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने आधुनिक यूरिया गोल्ड की भी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रधानमंत्री ने अनेकों योजनाओं की घोषणा देश के किसानों के हित में की। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि जो देशभर में 1 करोड़ 25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों को खोला गया। किसान इन केंद्रों के माध्यम से खेती-बाड़ी से जुड़ी हर बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही खंड कृषि अधिकारी डॉक्टर अमित कंबोज व चंबल फर्टिलाइजर से डॉ रवि कुमार ने भी उर्वरकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर डॉ विपुल कंबोज कृषि अधिकारी लाडवा, डॉ राकेश सहारण, डॉ रवि कुमार, डॉ प्रमोद कृषि विभाग अधिकारी, किसान कृषि समृद्धि केंद्र के मालिक सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, सुभाष सरपंच, मंडल अध्यक्ष ओमवीर बुड्ढा, सुरेंद्र सिंगला, मेघराज सैनी, अरुण सैनी, साधु सिंह, मुकेश अग्रवाल, राजू खुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *