कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई।
सेक्टर 7 में बुधवार को दिनदहाड़े एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव पलंग पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की पहचान करीब 65 वर्षीय निर्मला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 7 के मकान में महिला व उसका पति रहते है। महिला रिटायर्ड टीचर है व उसका पति एफसीआई से रिटायर्ड है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे महिला का पति हुडा कार्यालय में किसी कार्य से गया था। जब वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर वापस आया तो उसने घर के अंदर जाकर देखा कि निर्मला पलंग पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी है। निर्मला के गले से खून निकल रहा था। हत्यारे ने घर में मौजूद अकेली महिला की गेल रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि घर के कमरें में दस्तावेज बिखरे पड़े थे। इस कारण मामले को चोरी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। थाना सिटी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। महिला पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *