उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व सांसद नायब सिंह सैनी ने की प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की सराहना
—–
प्रतिनिधिमंडल ने खड़गे, शरद पंवार, संजय सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, सुशील गुप्ता तथा राघव चड्डा से भी की वर्तमान हालात पर चर्चा
कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने मंगलवार को संसद की कार्यवाई का अवलोकन किया। क्लब के प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली पहुंचने पर कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया और संसद की कार्रवाई दिखाई। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी क्लब के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करके गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने संसद भवन में पत्रकारों के साथ सामूहिक फोटो करवाई। उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर है कि जब कुरुक्षेत्र के पत्रकार समूह ने संसद भवन की अध्ययन यात्रा की। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने नए व पुराने संसद परिसर का अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद नायब सिंह ने संसद के जलपान गृह में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की और सायंकाल को अपने निवास स्थान पर टी पार्टी रखी। संसद की अध्ययन यात्रा के दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा संसद परिसर में दिए जा रहे धरने पर जाकर उनसे मुलाकात की। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार, गुजरात के सांसद शक्ति सिंह बघेल, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, आप के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद राघव चड्डा सहित अन्य सांसदों के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रकार की अध्ययन यात्रा से ज्ञानवर्धन होता है और नई-नई जानकारी प्राप्त होती है। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की इस प्रकार की अध्ययन यात्रा आयोजित करने की गतिविधियां सराहनीय कदम है। उन्होंने प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की अध्ययन यात्राएं जारी रखने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि जून 2023 में प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र ने शिमला, चायल, दगशाई व साथ लगते हिल स्टेशन की यात्रा की थी। दिल्ली जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक विजय सभरवाल, प्रधान रामपाल शर्मा, चेयरमैन राजेश शांडिल्य, वाइस चेयरमैन अशोक यादव, महासचिव देवीलाल बारना, बाबू राम तुषार, विनोद शर्मा, तुषार सैनी, मनीष मुंडे, सुनील धीमान, कमल सैनी, मक्खन शर्मा, गुरदीप गुजराल, नवोदित, राहुल शर्मा, जसबीर भट्ट, कुलवंत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। संसद भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के साथ कुरुक्षेत्र के पत्रकार।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *