हरियाणा के अंबाला कैंट में CID के इनपुट के बाद पुलिस ने कई होटलों में छापेमारी की। पुलिस की रेड के बाद होटलों में हड़कंप मच गया। होटलों में रुके कपल्स को पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि पूछताछ के बाद कपल्स को छोड़ दिया गया।

DSP आशीष चौधरी ने बताया की इनपुट के आधार पर लाल कुर्ती एरिया में विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें पुलिस की 7 अलग-अलग टीम बनाई थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान होटल के डॉक्यूमेंट भी चेक किए।

होटल में रेड करती पुलिस।
होटल में रेड करती पुलिस।

पुलिस ने पहले भी किया था सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
बता दें कि इससे पहले भी अंबाला कैंट में पुलिस द्वारा कई होटलों में रेड की गई थी। उस दौरान भी कई होटलों से कपल्स मिले थे। कुछ होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस ने कपल्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया था, जबकि सेक्स रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें-

अंबाला के होटलों में फिर पुलिस की रेड:कमरों में मिले युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ा; 2 जगह कर चुकी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *