अम्बाला, 23 जुलाई: –
अम्बाला शहर के स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने रविवार को सैक्टर-10 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में एक करोड़ रूपए से अधिक की लागत से सैक्टर-10 में किए जाने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। यहां पहुंचने पर सैक्टर वासियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
श्री गोयल ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षो में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया निरन्तर चल रहा हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यो को करवाने का काम किया जा रहा हैं। कोई भी क्षेत्र विकास कार्यो से अछुता नहीं हैं। सैक्टर-10 में भी विकास कार्यो को निरन्तरता में करवाने का काम किया जा रहा हैं। आज भी एक करोड़ रूपए से अधिक के किए जाने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया हैं।
श्री गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि आज जिन विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया है, यह लोगों की पुरानी मांग थी। जिनमें सडक़ो का निर्माण, नालियों का निर्माण, पार्को का निर्माण, ग्रीन बैल्ट व अन्य विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सैक्टरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होनें सैक्टरवासियों को यह भी कहा कि आगे भी जो भी विकास कार्य बताए जाएगें उन्हें भी करवाने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, प्रभुदयाल गोयल, रितेश गोयल, योगिन्द्र मोहन, एनपी गुप्ता, एसपी गोयल, अनिल, जगदेव, राजिन्द्र सिंह विर्क, विजय गुप्ता बाल्यान, हरिन्द्र पाल, रविन्द्र सिंह, दविन्द्र सिंह, राजेश गुलाटी, विधि चन्द, रजनीश गर्ग, संदीप जिन्दल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *