स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक, ओआरएस के 5149 पैकेट किए जा चुके है वितरित, विभाग के कंट्रोल रूम में कर सकते है 24 घंटे सपंर्क
कुरुक्षेत्र 22 जुलाई जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस कर काम कर रहे है। इस जिला में अब तक विशेष शिविर लगाकर 9513 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। अहम पहलू यह है कि विभागीय कर्मचारियों ने घर-घर जाकर ओआरएस के 5149 पैकेट भी वितरित कर दिए है। इस समय विभाग द्वारा एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के नंबर 108, 79885-70108 या फिर 01744-270262 पर 24 घंटे संपर्क कर सकते है।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे जानकारी हासिल की है। इस के साथ डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश सभ्रवाल, डिप्टी सीएमओ डा. संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. कृष्ण दत्त और पूरा स्टाफ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता कर अपने कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु चल रही है तथा जनपद के कुछ गांव व शहरी एरिया में पानी जमा हो गया था जिससे जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बन सकती है। इस स्थिति को देखते हुए सभी को अपने संस्थान में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, आईवी फ्लूड एवं बेड की व्यवस्था करना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की महामारी की स्थिति से तदनुसार निपटा जा सके। इस बाढ़ के दौरान जल स्रोतों की खराब गुणवत्ता या अस्वच्छ प्रबंधन प्रथाओं के कारण जल जनित रोग व वेक्टर जनित रोग हो सकते है।
उन्होंने कहा कि सभी रोगों पर नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर पीने के पानी को हैलोजन टैबलेट द्वारा पीने योग्य कैसे बनाया जाए के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इन टैबलेट को 20 लीटर पानी में एक टैबलेट को पील डाले, उस पानी को एक घंटा बाद प्रयोग में लाए। लोगों से अपील की जा रही है कि बाढ़ प्रभावित स्थानों में रुके हुए पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें। जिन घरों में बाढ़ का पानी निकल गया है वहां रहने से पहले सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर को 18 से 20 लीटर पानी 250 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिला ले, रूके हुए पानी को निकाल कर उक्त पानी में ब्लीचिंग पाउडर का घोल बनाकर पोछा लगाए, उसी जगह तीन घंटे बाद साफ पानी का पोछा लगाना चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *