अम्बाला, 20 जुलाई: –
उपायुक्त डा0 शालीन ने 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य व शानदार तरीके से आयोजित करने के दृष्टिगत आज अम्बाला छावनी लघु सचिवालय के सभागार में विभागाध्यक्षों की एक बैठक ली। उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से पहले सभी तैयारियां सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलपूर्वक आयोजन करवाया जा सके। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड अम्बाला शहर में आयोजित होगा। यदि बारिश होती है तो कार्यक्रम को अनाज मंडी अम्बाला शहर में आयोजित किया जायेगा। इसलिए दोनों जगहों पर सभी तैयारियां करवाना सुनिश्चित करवाएं।
उपायुक्त डा0 शालीन ने बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित किए जाने वाले कार्यों बारे अवगत करवाते हुए सभी तैयारियां समय से पहले करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था रहे व ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरूस्त रखें। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी इस कार्य को करना सुनिश्चित करें। दोनों जगहों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुख्य स्टेज की रंग-रोंगन से सम्बन्धित व्यवस्था के साथ-साथ समारोह स्थल तक जाने वाले रास्तों पर सडक़ों की व्यवस्था को भी दुरूस्त रखें। यदि कहीं पर सडक़ों की मरम्मत संबधी कार्य किया जाना है, उस कार्य को वे पहले ही करना सुनिश्चित करें। नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ झंडों की व्यवस्था रखें।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि समारोह स्थल पर वीआईपी टॉयलेट के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था रखें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दोनों जगहों पर फस्र्ट एड की व्यवस्था रखें। बागवानी विभाग, वन विभाग व एचएसवीपी विभाग के अधिकारी समारोह स्थल पर गमलों की व्यवस्था करवाएं व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समारोह स्थल पर रंगोली की व्यवस्था करवाएं। समारोह स्थल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के साथ-साथ एंबुलैंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समारोह के दृष्टिगत स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह में जिन विभागाध्यक्षों द्वारा अपने कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिये नाम भेजना है, वे इस बात का ध्यान रखें कि सम्बन्धित कर्मचारी द्वारा डयूटी के अलावा जो उल्लेखनीय कार्य किया गया है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट आंकलन के साथ प्रोफार्मा में भेंजे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में पुलिस की परेड के साथ-साथ मास पीटी, डम्बल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति होगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि समारोह में प्रस्तुत होने वाली प्रस्तुतियों के दृष्टिगत वे स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवानी सुनिश्चित करवाएं ताकि जो भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करे उसकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति करवाई जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिये वे स्कूलों में बच्चों की तैयारी रखें और साथ ही साथ पीटी व डम्बल की भी तैयारी करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को एक बार फिर स्पष्ट किया कि जिन विभागों से सम्बन्धित जो भी कार्य किया जाने हैं वे कार्यक्रम से पहले उन्हें करना सुनिश्चित कर लें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा0 विवेक भारती, अंडर ट्रेनिंग आईएएस निशा यादव, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश विश्वजीत सिंह, एएसपी पूजा डाबला, जीएम रोडवेज अश्वनी कुमार डोगरा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, नगर परिषद के ईओ जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियंता नवीन श्योराण, कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह, कणवीर सिंह, जिला बागवानी अधिकारी डा0 विरेन्द्र पूनिया, उप कृषि निदेशक डा0 जसविन्द्र सिंह सैनी, रैड क्रास सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी, बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद, डा0 राजेन्द्र राय के साथ-साथ सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *