भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 160 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया है। 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए 22 उम्मीदवारों का एलान बाद में किया जाएगा। पहले चरण में जिन 89 सीटों पर चुनाव होगा इनमें से 84 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। इसी तरह दूसरे चरण की 93 में से 76 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। उम्मीदवारों की सूची के लिए बुधवार को भाजपा की चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक से पहले कई मौजूदा विधायकों ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। आइये जानते इन विधायकों की सीट पर किन्हें टिकट मिला है। किन सीटों पर अभी भी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *