करनाल, 7 नवंबर। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र व छात्राओं से 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। पात्र विद्यार्थी स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/
कुंजपुरा सैनिक स्कूल में छठी कक्षा में छात्रों के लिए लगभग 120 सीटें रिक्त है, जिनमें से छात्रों के लिए 108 एवं छात्राओं के लिए 12 सीटें आरक्षित है। इसी तरह कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 30 सीटें रिक्त है, जिनमें से 26 सीटें छात्रों एवं 4 सीटें छात्राओं के लिए है। सैनिक स्कूल से संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए 67 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी जबकि अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत सीटें हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए ओएमआर आधारित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पेपर व पेंसिल पर आधारित होगी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे तथा ओएमआर शीट पर आधारित होगी।
