5 नवंबर को शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता बोलीं- मां अम्बा की पावन धरती पर निर्मित शहीद स्मारक देश के अनगिनत गुमनाम बलिदानियों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक
अंबाला, 3 नवंबर।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस मौके पर उनके साथ परिवहन, उर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज मौजूद रहें। बैठक में शहीद स्मारक के लोकार्पण समारोह और गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पार्टी नेताओं के साथ जनसभा स्थल गांधी ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 5 नवंबर का दिन हरियाणा और देश के लिए राष्ट्रीय उत्सव का दिन होगा। यह ऐतिहासिक अवसर उन असंख्य वीर शहीदों और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का है, जिन्होंने 1857 की क्रांति में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मां अम्बा की पावन धरती अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक उन वीर बलिदानियों के संघर्ष, त्याग और शौर्य को समर्पित है, जिनके योगदान को इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले प्रत्येक वीर नायक और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अंबाला में निर्मित शहीद स्मारक इसी राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का इस ऐतिहासिक स्मारक के लोकार्पण के लिए अंबाला पहुंचना समूचे हरियाणा के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढिय़ों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। यह स्मारक न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाएगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित भी करेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
गांधी ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला प्रभारी मदन चौहान, एससी आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्रीमती अक्षिता सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती स्वर्ण कौर, भाजपा प्रदेश सचिव श्रीमती गुरप्रीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिचा पाहवा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, उपायुक्त सचिन गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *