नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरे का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी के मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा और जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री बी डी गाबा जी, प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र अरोड़ा, किड्स डीपीएस की प्रधानाचार्या श्रीमती साक्षी गाबा, नवयुग स्कूल के प्रशासक श्री विकास गाबा, मुख्याध्यापिका प्रीती मिश्रा, को ऑर्डिनेटर रितु चौधरी तथा समस्त अध्यापकगण द्वारा राम दरबार के स्वागत एवं पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। सभी ने राम दरबार के समक्ष पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान राम एवं रावण के युद्ध का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने विद्यार्थियों को रामायण के आदर्शों से परिचित कराया। इसके पश्चात रावण दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।विद्यालय के डायरेक्टर श्री बी डी गाबा जी ने विद्यार्थियों को दशहरे के आध्यात्मिक एवं नैतिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि दशहरा हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य, धर्म और सदाचार की ही होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र अरोड़ा जी ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने भीतर की नकारात्मक प्रवृत्तियों को पहचानें और ज्ञान, विनम्रता, प्रेम, अनुशासन एवं सदाचार को अपने जीवन का आधार बनाएँ।मंच संचालन करते हुए मुख्याध्यापिका प्रीती मिश्रा ने रावण के दस सिरों से जुड़ी दस बुराइयों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया तथा दशहरे के वास्तविक संदेश को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘जय श्रीराम’ के जयघोष लगाए।अंत में रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर अध्यापिका मंजीत, अनु,रजनी, सीमा, नैंसी, परमज्योति, पंकज, मोनिका सुमन, पायल, कल्पना, हरिंदर, रिहाना, भारती, आशा, पूनम राणा, पिंकी, अंजली, स्वाति, मधु शर्मा, रीमा, स्नेह, गीता, रेनू, स्मृति, भुवनप्रीत, रुचिका,गुंजन तथा अध्यापक महिपाल आर्य,जसमेर,शक्तिप्रकाश, किरणजीत और राकेश,हेमंत सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
