कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौंकी शहर शाहबाद की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी साहिल वासी रावि कॉलोनी शाहबाद व कुनाल उर्फ़ आदित्य वासी बाल्मीकि बस्ती शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके 5.94 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

               जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को थाना शाहबाद के अंतर्गत पुलिस चौंकी शहर शाहबाद प्रभारी पीएसआई मांगे राम, मुख्य सिपाही इमन कुमार, सार्जेंट, गुरमेल सिंह व सिपाही सुशिल कुमार की टीम गस्त पर बराडा पुल शाहबाद के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक नौजवान लडका जिसका नाम साहिल वासी रावि कॉलोनी शाहबाद बराडा रोड शाहबाद नजदीक रावि कॉलोनी शाहबाद आने जाने वालों को स्मैक/चिटटा लाकर बेचता है। आज भी साहिल में बराडा रोड शाहबाद नजदीक रावि कॉलोनी शाहबाद आने जाने वाले नशेडी लडकों को स्मैक/चिट्टा बेच रहा है जिसके पास काफी मात्रा में स्मैक/चिट्टा नशीला पदार्थ है। यदि तुरंत बराडा रोड पर नजदीक रावि कॉलोनी शाहबाद में रेड की जाए तो साहिल नशीला पदार्थ स्मैक/चिट्टा सहित काबू आ सकता है। सुचना पर पुलिस टीम बराडा रोड पर आईटीआई के नजदीक पहुंची जहाँ पर मिली सूचना अनुसार एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछा। पुलिस टीम द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम साहिल वासी रावि कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 5.94 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी कुनाल उर्फ़ आदित्य वासी बाल्मीकि बस्ती शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को भी काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। आरोपी साहिल के खिलाफ थाना शाहबाद व सदर थानेसर में आर्म्स एक्ट के 2 तथा जुआ अधिनियम के 2 मामले पहले भी दर्ज हैं। कुनाल उर्फ़ आदित्य के खिलाफ वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *