कुरुक्षेत्र पुलिस ने आटा मिल से चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने आटा मिल से चोरी करने के आरोपी आरिफ खान वासी किशनपुरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा 3 मोटर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सचिन गाबा पुत्र वासी सैक्टर-5 कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसने एक आटा मिल विहोली रोड पर लिया हुआ है। उसके आटा मिल से लोहे के गार्टर, चैनल कोट सटार्टर ग्रीक, केवल मोटरें और अन्य लोहे का सामान चोरी हुआ है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने चोरी करने के आरोपी साहिल उर्फ सन्नी वासी अटल नगर पीपली जिला कुरूक्षेत्र, देवेन्द्र उर्फ सागर वासी अमर कालोनी बोहली जिला कुरूक्षेत्र, रिषि पुत्र सिकन्दर वासी डेहा बस्ती छोटा बांस थाना रादौर जिला यमुनानगर, गौतम उर्फ रवि व गुलशन उर्फ गुल्लु वासीयान शंकर कालोनी किशनपुरा जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार, मोटरसाइकिल व चोरीशुदा मोटर, ताम्बा तार व अन्य सामान बरामद किया गया था। दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने चोरी करने के आरोपी सरवन कुमार उर्फ नेपाली वासी गणेश कालोनी पीपली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से चोरीशुदा 7 मोटर, करीब 9 किलो तम्बा तार बरामद किया गया था।
दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी उप निरीक्षक सुदेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सतबीर, परमजीत सिंह, मुख्य सिपाही सतीश, रिंकू, संदीप, सिपाही रोशन व सचिन की टीम ने आटा मिल से चोरी करने के आरोपी आरिफ खान वासी किशनपुरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा 3 मोटर बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
