सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ उद्यमियों को मंच देने वाले आयोजनों को बताया महत्वपूर्ण
मां दुर्गा की आराधना के साथ भारतीय संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का प्रयास
करनाल। करनाल में आयोजित तीसरे स्किलटेक इंडस्ट्रियल एक्सपो एवं नवरात्रि मेले में सोमवार को महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सहभागिता की। मेले में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं एवं उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है। वहीं, जब ऐसे आयोजनों में स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता को भी स्थान मिलता है, तो लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पादों एवं प्रतिभाओं को जानने का अवसर मिलता है। इस तरह के प्रयास सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
तीसरे स्किलटेक इंडस्ट्रियल एक्सपो एवं नवरात्रि मेले में मां दुर्गा की आराधना के साथ भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहा। कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, बॉबी धींगड़ा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सुख समृद्धि की कामना
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। समाज में सकारात्मकता एवं सहयोग की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *