कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की बैठक मंगलवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े 12 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षकों की करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत पदोन्नति, चयन समितियों के लिए विशेषज्ञ पैनल, अतिथि संकाय के नियमों में संशोधन, हाउस अलॉटमेंट नियमों तथा अन्य प्रशासनिक एवं कर्मचारी संबंधी मामलों पर संबंधित समितियों की सिफारिशों को रखा गया।
बैठक में 17 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यकारिणी परिषद की पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई तथा उसमें लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के हाउस अलॉटमेंट संबंधी मौजूदा नियमों में संशोधन एवं आवश्यक प्रावधान जोड़ने के संबंध में हाउस अलॉटमेंट कमेटी की सिफारिशों पर भी विचार किया गया।
बैठक में भौतिकी विभाग के प्रो. संजीव अग्रवाल तथा संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की डॉ. कृष्णा देवी को सीनियर प्रोफेसर(सीएएस) पद पर पदोन्नत करने की अनुशंसा की गई। इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग के डॉ. सुरेश कुमार की सीएएस के तहत सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा 25 अगस्त 2026 तक आयोजित चयन समितियों की ओर से सीनियर प्रोफेसर, प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर सीएएस के तहत पदोन्नति के लिए की गई सिफारिशों को भी बैठक में रखा गया।
बैठक में आईआईएचएस के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार गौतम की अकादमिक लेवल-10 से लेवल-11 में सीएएस के तहत पदोन्नति से संबंधित मामले पर भी विचार किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग सहित विभिन्न शिक्षण विभागों एवं संस्थानों में चयन समितियों के गठन के लिए विशेषज्ञों के नए पैनल को दो वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी देने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग के लिए अलग से विशेषज्ञ पैनल के अनुमोदन का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल था।
कार्यकारिणी परिषद में विश्वविद्यालय में अतिथि संकाय के नियोजन से संबंधित मौजूदा नियमों में अतिरिक्त प्रावधान जोड़ने संबंधी समिति की सिफारिशों पर भी चर्चा हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए निजी डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों के पैनल में शामिल करने संबंधी स्थायी समिति की सिफारिशों पर भी विचार हुआ। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 से पैनल में शामिल निजी डॉक्टरों को परामर्श के लिए दिए जाने वाले मानदेय में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
बैठक में विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, शिक्षकों के करियर विकास को गति देने तथा विभिन्न विभागों में चयन एवं पदोन्नति प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन आफ कालेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. सुनील ढींगरा सहित कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।