* हरियाली तीज के उल्लास में महापौर ने साझा की महिलाओं के साथ खुशियां
करनाल। रमेश नगर में हरियाली तीज के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत कर क्षेत्र की महिलाओं के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार सिरसी एवं श्रीमती रेखा ने महापौर का अभिनंदन किया। महिलाओं के बीच पहुंचीं महापौर ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ पर्व के उल्लास में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति की सुंदर अभिव्यक्ति है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का सदैव विशेष सम्मान रहा है और तीज जैसे पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास को और मजबूत करते हैं।
महापौर ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों की नई बहार लेकर आए। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने और एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
समारोह में महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग, उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाया। वातावरण में उल्लास और अपनत्व की झलक दिखाई दी। इस दौरान
हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार सिरसी एवं श्रीमती रेखा ने महापौर रेणु बाला गुप्ता के समारोह में पहुंचने और महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा करने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापौर की उपस्थिति से समारोह का उत्साह और गरिमा दोनों बढ़े तथा महिलाओं को विशेष आत्मीयता का अनुभव हुआ।
चेयरमैन ने जताया आभार
इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार सिरसी ने कहा कि महापौर रेणु बाला गुप्ता द्वारा समय निकालकर तीज समारोह में सहभागिता करना क्षेत्र की महिलाओं के प्रति उनके सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने महापौर का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *