कुरुक्षेत्र 14 अगस्त यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण के लिए उपभोक्ता शिकायत फोरम की बैठक सेक्टर-8 एसई विद्युत सदन यूएचबीवीएन यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र में 17 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के अध्यक्ष योगराज करेंगे। इस बैठक में बिजली सम्बन्धित वह समस्याएं सुनी जाएगी, जिनका एसडीओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है। जिन उपभोक्ताओं के 2 वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित है, सुनवाई दरबार में नहीं होगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय तक सेक्टर-8 विद्युत सदन में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निवारण करवाएं।
