कुरुक्षेत्र 14 अगस्त जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पिपली पुलिस लाईन या बरसात आने की स्थिति में नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इसके साथ-साथ जिला में स्वतंत्रता दिवस  पर उपमंडल स्तर पर पिहोवा, शाहबाद व लाडवा में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से इन कार्यक्रमों स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्व कोई ना कोई समाज विरोधी घटना को अंजाम देने की फिराक रहते है। उग्रवादी ग्रुप तथा समाज विरोधी तत्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर या इससे पहले किसी भी रूप में अपनी गतिविधियों को तेज करके अपने इरादों को कामयाब बनाने की फिराक में रहते है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल तथा इनके आस-पास के क्षेत्र में बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के अंतर्गत ड्रोन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के रिमोट संचालित उपकरणों को उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 223 के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *