अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कट्टरपंथियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया जिसमें डीएसपी का हाथ कट गया और आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी गंभीर घायल कर दिया यह हमला पुलिस पर नहीं संविधान, कानून व तिरंगे पर है। वीरेश शांडिल्य ने हमलावरों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने व कट्टरपंथियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की और युवा सिखों को गुमराह करने वाले जगदीश सिंह झींडा को भी गिरफ्तार किया जाए क्योंकि झींडा ने खुलेआम अपनी साजिश मीडिया को बताई कि वह तो एक महीने के लिए अपने कपड़े लेकर आए हैं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नेशनल हाईवे जाम कर सीधा संविधान पर हमला किया और पुलिस पर हमला सोची समझी साजिश थी ताकि लोगों में कट्टरपंथियों की दहशत बढ़े। वीरेश शांडिल्य ने कहा जिस तरीके से कट्टरपंथी जीटी रोड पर पहुंचे व जीटी रोड पर परमानेंट कब्जा करना चाहते थे इस साजिश में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का पिता तरसेम सिंह भी शामिल है जो पंजाब से कट्टपंथियों के साथ हरियाणा का माहौल खराब करने के लिए पहुंचा। यह उसी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह का पिता तरसेम सिंह है जिसने गुरूग्रंथ साहिब की आड़ में पंजाब के थानों पर हमले किए और जिसके बाद अमृतपाल सिंह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ और वह डिबरूगढ़ जेल में पड़े हैं। वीरेश शांडिल्य ने मांग की है कि गंभीर घायल डीएसपी वीरेंद्र को प्रमोट किया जाए और 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए और घायल पुलिस कर्मियों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह जीटी रोड पर कट्टरपंथियों द्वारा पुलिस पर हमला करने के विरोध में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सकते हैं व किसी कीमत पर भी पुलिस को कमजोर नहीं होने देंगे। वीरेश शांडिल्य ने देश के 140 करोड़ लोगों से अपील की है कि वह पूरे देश में पुलिस के साथ खड़े हों और हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व देश के सिखों से अपील की है कि कट्टरपंथियों को किसी कीमत पर भी हिन्दू सिख भाईचारे में दरार पाने न दें और वीरेश शांडिल्य ने कहा हिन्दू सिख भाईचारे को मजबूत करने के लिए वह मुहिम चलाएंगे और किसी कीमत पर भी उत्तर भारत सहित पूरे देश में कट्टरपंथियों को माहौल खराब करने नहीं देंगे। वीरेश शांडिल्य ने एसपी से मांग की है कि वह जग्गी सिटी सेंटर के बाहर उन ट्रैक्टर ट्रोली मालिको की शिनाख्त कर मुकदमा दर्ज करें जिन्होंने ट्रैक्टर ट्रोली पर  जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर लगाए थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *