कुरुक्षेत्र 13 अगस्त कृषि व किसान कल्याण विभाग शाहबाद के सहायक गन्ना अधिकारी डा. बलजिंदर सिंह ने कहा कि गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गन्ने की नोटिफाईड/सिफारिश की गई किस्मों को बिजाई करते हुए प्रदर्शन-प्लाट लगाने हेतु व गन्ने की खेती में मशीनीकरण और उपकरण के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान/सहायता राशि दी जानी है। इन किस्मों के तहत चौड़ी कतारों के बीच की दूरी (4 फीट)को बढ़ावा देना पर 5 हजार रुपए प्रति एकड़, सिंगल बड चिप विधि से बुवाई पर 5 हजार रूपए प्रति एकड़, फाउंडेशन सीड नर्सरी/बीज उपचार पर 5 हजार रूपए प्रति एकड़, चौड़ी कतारों (4 फीट) के बीच की दूरी में रटून प्रबंधन पर 3 हजार रूपए प्रति एकड़ विधियों को शामिल किया गया है।
सहायक गन्ना अधिकारी डा. बलजिंदर सिंह ने कहा कि इन किस्मों के तहत गन्ने की खेती के लिए कृषि यंत्रों में पॉवर ऑपरेटेड गन्ना सेट ट्रीटमेंट डिवाइस, पावर वीडर, गन्ना रैटून मैनेजर, वाइड-रो रिडजर/रिडजर, रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉइलर/चिसलर, गन्ना कटर/स्ट्रिपर/प्लांटर तथा मिनी ट्रैक्टर आदि के लिए किसानों को अनुदान/सहायता राशि दी जानी है। इन विधियों से गन्ने की बिजाई के प्रदर्शन-प्लाट लगाने के इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर अपना आवेदन 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध है।
