रेवाड़ी के धारूहेड़ा में दो युवतियों के ATM से छेड़छाड़ करने पैसे निकालने की कोशिश का मामला सामने आया है। दोनों बाइक से ATM बूथ पहुंचीं। एक युवती अंदर जाकर नुकीली चीज से मशीन की मनी ट्रे मोड़ने लगी, जबकि दूसरी बाहर पहरा देती रही। करीब 37 मिनट बाद दोनों दोबारा पहुंचीं और पैसे चेक करने की कोशिश की। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. रेवाड़ी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. धारूहेड़ा में दो युवतियों के ATM से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने की कोशिश करती दिखीं. यह घटना एटीएम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती ATM मशीन के साथ नुकीली चीज से छेड़छाड़ करती दिखा रही है और दूसरी ATM बूथ के बाहर खड़ी होकर पहरा देती नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां बाइक पर सवार होकर धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित हिताची मनी स्पॉट ATM पर पहुंची थीं. दोनों ATM बूथ में घुसीं और मशीन की मनी ट्रे को नुकीली चीज से मोड़ने और खींचने की कोशिश करती दिखीं.
सीसीटीवी फुटेज में एक युवती नुकीली चीज से मशीन के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी युवती बाहर खड़ी होकर निगरानी कर रही है। दोनों युवतियां बाइक पर सवार होकर ATM तक आई थीं। घटना 10 अगस्त की सुबह की है। एटीएम की देखरेख करने वाली एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज के साथ मामले की शिकायत धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी है। सीसीटीवी के अनुसार सुबह करीब 9:18 बजे दोनों युवतियां ATM में दाखिल हुईं। उस समय एक युवक वहां पैसे गिन रहा था। उसके जाने के बाद दोनों युवतियों ने ATM से पैसे निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अन्य युवक वहां आ गया, जिसके बाद एक युवती 9:19 बजे बाहर निकल गई। फिलहाल कंपनी के कैशियर की ओर धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *