करनाल, 12 अगस्त।     एसडीएम  देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसआईआर के तहत नोटिस एवं दावे-आपत्तियों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करते हुए 15 सितंबर तक नोटिस, दावे एवं आपत्तियों तथा सुनवाई से संबंधित कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रत्येक मामले का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संरक्षित किया जाए।

एसडीएम ने संबंधित एईआरओ को निर्देश दिए कि एसआईआर नोटिस एवं आपत्तियों से संबंधित कार्य की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। रिपोर्ट में कुल कितने नोटिस तैयार एवं जारी किए गए तथा उनमें से कितने नोटिस संबंधित व्यक्तियों को सर्व किए गए , का विवरण स्पष्ट किया जाए।। इसके साथ ही  प्राप्त नोटिस एवं आपत्तियों की कुल संख्या तथा कैटेगरी/फॉर्म के अनुसार उनका विवरण भी रिपोर्ट में शामिल किया जाए।

बैठक में तहसीलदार कृष्ण, बीडीपीओ मोनिका, नायब तहसीलदार राजेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *