घरौंडा/ करनाल, 12 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा में यूजीसी के दिशा निर्देशानुसार 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, लोगो डिजाइनिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र कुमार नागिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को रैगिंग से दूरी बनाए रखनी है और रैगिंग से संबंधित अगर कोई भी मामला सामने आता है तो तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी को सूचित करना है। एसोसिएट प्रोफेसर गुरनाम सिंह ने विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत करवाया। एंटी रैगिंग दिवस पर तीनों प्रतियोगिताओं का आयोजन एंटी रैगिंग कमेटी कन्वीनर डॉ देवेंद्र कुमार, सदस्य डॉ सुरेश शर्मा, सुमन लता व गीता के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में गुरनाम सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ सुनील शर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, सुमन लता, गीता, डॉ रेखा जांगड़ा, श्वेता, शुभम शर्मा, डॉ. राकेश, डॉ रोहित मान, हरविंदर कंबोज, नीरज मिश्रा मौजूद रहे ।
