श्री राम भक्त हनुमान मंदिर बरगट जाटान में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की व विशाल भड़ारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पहुंचने पर कांवडिय़ों का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। भक्त कुलदीप पुनिया ने बताया कि यह 9वीं कांवड़ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है और भक्तों की आस्था और श्रद्धा और मजबूत होती है।  इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
11 बाबैन 01
श्री राम भक्त हनुमान मंदिर बरगट जाटान में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *