कुरुक्षेत्र, 11 अगस्त : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का मंच है। इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दें।
यह बात कुरुक्षेत्र जिमखाना क्लब में आयोजित समाज के संगठन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कही। कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल जिले के पदाधिकारियों के इस संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक बुवानीवाला ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा समाज है। हमें इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन उस कार्य शैली का हिस्सा है, जिसमें निर्णय लेने से पहले कार्यकर्ताओं को सुना जाएगा और योजनाएं बनाने से पहले जमीनी परिस्थितियों को समझा जाए। संवाद के माध्यम से मिले सुझावों को आगामी संगठनात्मक रणनीति में शामिल करते हुए समाज की सामाजिक शक्ति को राजनीतिक प्रभाव में बदलने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
बुवानीवाला ने कहा कि समाज को अगर राजनीतिक रूप से मजबूत होना है तो सबसे पहले उसे संगठनात्मक रूप से मजबूत होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मजबूती का रास्ता जमीनी संगठन से होकर गुजरता है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय टीम, नियमित जनसंपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया को गति देना जरूरी है।
बुवानीवाला ने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी केवल चुनाव लडऩे या किसी राजनीतिक दल के समर्थन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन तैयार होने से समाज की वास्तविक ताकत का आकलन भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज अब संगठन विस्तार के साथ-साथ संगठन के भीतर संवाद की संस्कृति को भी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं की बात सुनना, सुझावों को महत्व देना और जमीनी जरूरतों के आधार पर रणनीति तैयार करना इस नई कार्यशैली का प्रमुख आधार बनने जा रहा है।
कार्यक्रम को महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष,कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष निशी गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव रमेश गर्ग ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन प्रदेश संगठन सचिव सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव मुनीष मित्तल ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, संरक्षक विनय गुप्ता एवं जंग बहादुर सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंगला, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ गर्ग, युवा विधानसभा अध्यक्ष शिवांग गर्ग, अजय गुप्ता, नवीन गोयल, आकाश गर्ग, जोशिल अग्रवाल, संजीव गर्ग, डा. माला राम बंसल, डा. लालचंद गुप्त मंगल, भूषण मंगला, वरुण गुप्ता, विपिन गर्ग, अधिवक्ता जवाहरलाल गोयल, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के उप प्रधान जितेन्द्र गोयल, हरिओम अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, वेदप्रकाश गर्ग,  संगठन मंत्री रमेश गर्ग, सुमित गर्ग हिंदुस्तानी, संयुक्त सचिव मुनीष मित्तल, सुरेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डा. प्रदीप गोयल, महिला प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशी गुप्ता, अमित बंसल, विंकल गुप्ता, साहिल गर्ग, विनोद गर्ग, अंशुमन गुप्ता, साहिल मित्तल, दीपक गुप्ता, देव राज जैन, मुकेश गुप्ता, पवन जिन्दल, साहिल मंगला, पीयूष गोयल, अभिषेक सिंगला, अंजु बंसल, निशा मंगल, अपराजिता गर्ग, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सिंगला, महासचिव विकास बंसल, रोहित सिंगला, श्रीकांत बंसल, अरविंद सिंगला, बीबी जिंदल, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, करनाल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, कैथल जिलाध्यक्ष प्रकाश बंसल सहित अनेक वैश्यजन मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *