एक्स पुलिस ऑफिसर्ज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग सम्पन्न
अम्बाला 24 जून: एक्स पुलिस ऑफिसर्ज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला अम्बाला की मासिक बैठक पुलिस लाईनज कार्यालय अम्बाला शहर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता की अश्वनी कुमार प्रधान ने की। बैठक में सर्वश्री बलविन्द्र सिंह, तरसेम पाल, सतोष सिंह, गोपाल कृष्ण, राजेन्द्र कौशिक, रणधीर सिंह, तेजन्द सिंह सभी सेवानिवृत, धर्मपाल, जगदीश लाल, कुलदीप चन्द्र शाहपुर, भूपेन्द्र सिंह, मदन सिंह सभी (उपनि0 सेवा निवृत) ने भाग लिया। बैठक में मांग की गई कि रिटायर कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा, पंजाब व हिमाचल की की तर्ज पर सेवानिवृत कर्मचारियों को 65, 70, 75, 80 उम्र पूरी होने पर 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए। मैडीकल भत्ता 1000 रूपये की बजाए 3000 हजार दिया जाए। पैंशन की कम्पाउंड अवधि 15 वर्ष की बजाए 12 वर्ष कर दी जाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *