कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी अंकित कुमार वासी कुम्हार मोहल्ला इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 13.15 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 अगस्त 26 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य आजाद सिंह, मनदीप सिंह, विक्रम सिंह व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम एन्टी नारकोटिक सैल मर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अंकित कुमार वासी कुम्हार मोहल्ला इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र हैरोईन/चिट्टा बेचने का काम करता है। आज भी अंकित कुमार ने बाल्मिकी निर्माणाधीन चौपाल के कोने वाले कमरे काठगढ रोड इस्माईलाबाद मे काफी मात्रा में हैरोईन/चिट्टा छिपाकर रखा हुआ है और वहीं पर बैठकर बेच रहा है। यदि निर्माणाधीन बाल्मिकी चौपाल के कमरे की तलाशी ली जाये तो चौपाल के कमरा के अन्दर से काफी मात्रा में हैरोईन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम निर्माणाधीन बाल्मिकी चौपाल के कमरा के अन्दर एक नौजवान लडका हाजिर मिला जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अकिंत कुमार वासी कुम्हार मोहल्ला इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा कमरा की तलाशी लेने पर कमरा से 13.15 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
