कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोपी राज कुमार उर्फ़ राजु वासी मदूदां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 7 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 अगस्त 2026 को थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के मग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह, मुख्य सिपाही सरजैन्ट सिंह,गौरव कुमार व सुखविन्द्र सिंह की टीम गस्त व अपराध पडताल के सम्बन्ध में एनएच-44 बराडा चौंक शाहबाद पर मैाजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि राज कुमार उर्फ़ राजु वासी मदूदां जिला कुरुक्षेत्र स्मैक/हैरोईन बेचने का धन्धा करता है। आज भी वह एनएच-44 पर गांव दाउमाजरा के कट के पास खडा होकर आने-जाने वाले नशेडी व्यक्तियों को स्मैक/हेरोईन बेचने के लिए आएगा। अगर दाउमाजरा के कट के पास रैकी/निगरानी की जाए तो राजु को स्मैक/हैरोइन सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने दाउमाजरा के कट के पास पहुंचकर निगरानी शरू कर दी। थोड़ी देर बाद मिली सूचना अनुसार हुलिया के एक लड़का अआत हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम राज कुमार उर्फ़ राजु वासी मदूदां जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 7 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक नरेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
