कुरुक्षेत्र, 23 जून : महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में गीता ज्ञान संस्थानम् में श्री श्री कृपा बिहारी जी मंदिर के।समीप श्री श्री कृपेश्वर महादेव के नाम से शिव परिवार की विधिवत प्रतिष्ठा हुई। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के प्रयोजन से पिछले 3 दिनों तक मंदिर परिसर में विप्रजनों द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा आज मंत्रोच्चारण के बीच गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने स्वयं उपस्थित रहकर शिव परिवार को प्रतिष्ठित करवाया। प्रातः काल हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ हुए शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता ज्ञान संस्थानम् में उपस्थित श्रद्धालुओं संग हवन यज्ञ में गीता के श्लोकों की आहुतियां डाली। शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राज गोयल व पिंकी जिंदल मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भजन भाव के साथ रतन रसिक, पवन गुंबर एवं सुनील वत्स ने भोलेनाथ एवं श्री श्री कृपा बिहारी जी की वंदना में एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए। पवन गुंबर द्वारा गाए गए भगवान शंकर के भजनों पर श्री श्री कृपा बिहारी मंदिर में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु जमकर थिरके और भगवान शिव की मस्ती में श्री श्री कृपा बिहारी जी के समक्ष खूब नृत्य किया। यहां बता दें कि  गीता ज्ञान संस्थानम् में युगल सरकार श्री राधा कृष्ण श्री श्री कृपा बिहारी जी के नाम से पहले से ही प्रतिष्ठित हैं, इसीलिए शिव परिवार का नाम भी श्री श्री कृपेश्वर महादेव रखा गया। शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को गीता ज्ञान संस्थानम् द्वारा एक समारोह के रूप में मनाया गया, जिसमें कुरुक्षेत्र के साथ-साथ आसपास के नगरों के जीओ गीता परिवार भी गीता ज्ञान संस्थानम् पहुंचकर श्री श्री कृपा बिहारी जी के साथ-साथ श्री श्री कृपेश्वर महादेव की कृपा के पात्र बने। गीता ज्ञान संस्थानम् द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, पूर्व मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, विजय नरूला, जीओ गीता के प्रधान मंगत राम सिंगला, श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान हंसराज सिंगला, भगवान दास आर्किटेक्ट, महेंद्र सिंगला, अशोक चावला अंबाला, मास्टर मामचंद गर्ग, एस.के. मौदगिल, धीरज गुलाटी, जितेंद्र ढींगरा, रितु ढींगड़ा, मंगतराम जिंदल, अरविंद जिंदल, महेंद्र मेहता, दीपक मिश्रा एवं विजय खनेजा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
 तत्व के रूप में भगवान एक हैं : स्वामी ज्ञानानंद
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में अनेक रूपों में विराजित हो कर भी तत्व के रूप में भगवान एक हैं। सनातन धर्म में सभी को स्वतंत्रता से आराधना करने का अधिकार है, इसलिए गीता ज्ञान संस्थानम् में शिव भक्तों के लिए दिव्य पूरित दिव्यता है, श्री श्री कृपा स्वर महादेव का विराजित होना। गीता मनीषी ने कहा कि भगवान राम के अवतार के समय भी राम दर्शन हेतु भगवान शिव उपस्थित थे तथा भगवान कृष्ण के अवतार के समय भी भगवान शिव की उपस्थिति थी। ऐसे ही श्री श्री कृपा बिहारी जी के मंदिर में श्री श्री कृपेश्वर महादेव का आगमन वास्तव में अद्भुत है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *