करनाल, 5 अगस्त। खनन को लेकर मासिक बैठक आज उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सचिवालय सभागार में आयोजित की गई। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला खनन अधिकारी सांची ने बताया कि इस साल एक जून से 31 जुलाई तक अवैध खनन के कार्य में लिप्त 31 वाहनों को जब्त किया गया और 4 लाख 26 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ इस अवधि में 25 एफआईआर दर्ज कराई गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और अवैध खनने करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया ने कहा कि संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर चैकिंग बढ़ाएं और दोषियों पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई करें। बैठक में डीएसपी राजीव कुमार, असंध के एसडीएम सुमित सिहाग, घरौंडा के राजेश सोनी आदि मौजूद रहे।
