कुरुक्षेत्र 5 अगस्त ( ) स्थाणु सेवा मंडल के सदस्य अनिल पोपली व संजीव अरोड़ा के सहयोग से जय बंजरगी बली गौशाला 37 क्विंटल चारा भेंट किया। इस मौके पर अनिल पोपली ने कहा कि गोशाला में चारा भेंट करना एक बहुत ही पुण्य और सराहनीय कार्य है। इससे बेसहारा और जरूरतमंद गायों को समय पर भोजन मिलता है और उनकी सेहत अच्छी रहती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति में गाय को माता माना गया है। गोवंश की सेवा करने से मानसिक शांति और पुण्य मिलता है। आप गोशाला में हरा चारा, सूखा चारा (भूसा), गुड़ या दाना अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट कर सकते हैं। इस मौके पर मोहित कुमार, अजय बजाज, राहुल धीमान, नरेन्द्र कुमार व केशव आदि मौजूद रहे।
