कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘गणितीय एवं मात्रात्मक तर्कशक्ति’ विषय पर 10 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आईटीपी, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आईआईएचएस की सहायक प्रोफेसर डॉ. तनु शर्मा ने विद्यार्थियों को अंकगणित, बीजगणित, संख्या पद्धति, डेटा इंटरप्रिटेशन, डेटा विश्लेषण तथा समय प्रबंधन सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।
समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों की गणितीय योग्यता, तार्किक चिंतन एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास करना है, ताकि वे एसएससी, सीटीईटी, एचटेट, नेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। कार्यशाला का संयोजन डॉ. पूजा सैनी ने किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *