करनाल, 5 अगस्त। इस जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के अगले चरण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आज यहां जिला सचिवालय सभागार में मंडल आयुक्त राजीव रतन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी(ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी(एईआरओ) और अतिरिक्त एईआरओ ने भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है। जिला में कुल 1225661 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस दौरान 210530 मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके। इनमें 53523 मतदाताओं की मृत्यु, 46206 मतदाता अनुपस्थित, 95141 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 2691 अन्य श्रेणी तथा 12969 मतदाता दोहरी वोट के रूप में पाए गए। उन्होंने बताया कि जिले में 1015131 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जबकि 122041 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त 146820 मतदाताओं के रिकॉर्ड में डाटा मिसमैच अथवा अन्य तकनीकी विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे 268861 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। संबंधित मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र भरकर 30 अगस्त तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के समक्ष उपस्थित होकर विवरण का सत्यापन कराना होगा।
30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां की जाएंगी दर्ज
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन नागरिकों की आयु एक जुलाई, 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है तथा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन तथा उसी विधानसभा क्षेत्र में पते में परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा। वहीं मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध परीक्षण एवं निपटारा किया जाएगा। दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद संशोधित एवं अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 3 अक्तूबर को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ अनुसार सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नियुक्त अधिकारियों को विशिष्ट मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं। मतदाता एवं संबंधित पक्ष किसी भी प्रकार की सुनवाई, दावों एवं आपत्तियों के लिए निर्धारित स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं।
नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए
नीलोखेड़ी के तहसीलदार संदीप (92794-90053)राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी में बूथ नंबर 119-121, 122-125, 152-154, 155-156, 157-161, 162-164, 164-165, 166-167, 168,169-170 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। बीडीपीओ साहब सिंह (89300-02020)राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सावंत में बूथ नंबर 41-42, 56, 57-58, 59, 63, 64, 65, 126-127, 128-130, 131-133, 134-135, 151, 171-172, 175 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नायब तहसीलदार भारत भूषण (94162-50141) नीलोखेड़ी के नायब तहसीलदार कोर्ट रूम में बूथ नंबर 15-17, 18,19, 20-22, 23-25, 26-28, 29, 30-31, 32, 33, 34, 35, 36-37, 38, 39, 40 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नायब तहसीलदार निसिंग सुरेश (89500-50011) नीलोखेड़ी के नायब तहसीलदार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्तली में बूथ नंबर 136-138,139-141,142,143-144, 177-182, 183-185,186,187-189,190,191-
इंद्री विधानसभा क्षेत्र में
तहसीलदार विनोद कुमार (94160-84400) तहसील कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 1-16, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रजत (88139-29293) वन विभाग कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 17-32, बीडीपीओ गुरमलक सिंह (98589-34000) बीडीपीओ कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 33-49, एसडीई संजीव तंवर (94166-63227) पीडब्ल्यूडी एसडीई कार्यालय करनाल में बूथ नंबर 50 से 62, नायब तहसीलदार गौरव(91385-22523) तहसील कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 63 से 74, बीएओ अश्विनी कम्बोज (81681-40732) खंड कृषि कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 77 से 91, नगर पालिका सचिव धर्मबीर (81689-12679) नगर पालिका कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 92 से 109, एसडीओ विद्युत निगम युवराज (93547-26321) विद्युत निगम कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 101 से 126, मार्किट कमेटी सचिव अमित (70823-36397) मार्किट कमेटी कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 127 से 142, एसडीओ पीडब्ल्यूडी रोहताश (98968-25488) पीडब्ल्यूडी कार्यालय करनाल में बूथ नंबर 143 से 158, एस डीओ पब्लिक हेल्थ अर्पित (94682-64736) पब्लिक हेल्थ कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 159 से 176, शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल महिंदर बागी (74162-57437)कॉलेज परिसर में बूथ नंबर 177 से 190, एसडीओ सिंचाई विभाग जगबीर सिंह (97294-49241) सिंचाई विभाग कार्यालय में बूथ नंबर 191 से 205 व एसडीओ पंचायती राज हिमांशु (80537-24001) पंचायती राज कार्यालय में बूथ नंबर 206 से 220 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
करनाल विधानसभा क्षेत्र में
तहसीलदार कृष्ण कुमार (94163-97910) राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में बूथ नंबर 18-35 व 120-121, बीडीपीओ मोनिका (93068-09632) पंचायत घर, कछवा में बूथ नंबर 1 से 9 व 12, नायब तहसीलदार राजेश खुराना (98123-30182) राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, अर्बन एस्टेट, सेक्टर-13 में बूथ नंबर 36-47, 71-73, 108-111, एसडीओ सिंचाई नितिन गर्ग (94664-87613) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराने बस स्टैंड के पास में बूथ नंबर 118-119, 124-129, 215, 132, 137-145, बीएओ गौरव (94166-39696) प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में बूथ नंबर 64 से 70, 74 से 81, 85 व 87, नगर निगम के एमई रमन कुमार (97291-49189) गवर्नमेंट आईटीआई में बूथ नंबर 82 से 84, 219 से 225, वॉटर सर्विसिज के कार्यकारी अभियंता विकास (98184-71706) पंडित चिरंजी लाल गवर्नमेंट कॉलेज में बूथ नंबर 48 से 53, 57 से 59, 97 से 103, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रमेश (93547-61637) आर एस पब्लिक स्कूल मीराघाटी में बूथ नंबर 54 से 56, 60 से 63, 96, 104 से 107, 112 से 117 व 122-123, सीएडीए के कार्यकारी अभियंता अजय (94674-44401) राजकीय कन्या पीजी कॉलेज में बूथ नंबर 130-131, 146 से 148, 150 से 155, 213-214, 216 से 218, कार्यकारी अभियंता नीरज (99918-31221) एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 133 से 136, 195 से 199, 204 से 208, 211-212, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता विश्वनाथ (98180-25971) विश्व भारती मॉडल स्कूल गली नंबर 3 शक्ति नगर में बूथ नंबर 165 से 171, 188 से 190, 200 से 203, 209-210, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता अभिषेक (72060-04222) राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर न्यू ब्लॉक में बूथ नंबर 149, 156 से 164, 172 से 179, 180 से 182, 187, 191-194, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता (98962-56005) कनिका पब्लिक स्कूल विकास कॉलोनी में बूथ नंबर 86, 88 से 95, 226 से 234, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संजीव (94166-63227) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबरी में बूथ नंबर 10-11, 13 से 17, 183 से 185 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबरकी कलां के प्रिंसिपल सुरेंद्र यादव (98734-38277) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबरकी कलां में बूथ नंबर 1-18, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ दिनेश दुहन (99925-43580) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा सुहाना में बूथ नंबर 19-24 व 50-58, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजय सैनी (94661-55300) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,सुभरी में बूथ नंबर 25-32 व 46-49, रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह (94169-65851) प्रकाश पब्लिक स्कूल फूसगढ़ में बूथ नंबर 33 से 45, पंचायती राज के एसडीओ जयभगवान (89506-00041) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतपुर कलां मे बूथ नंबर 59 से 73, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुटेल के प्रिंसीपल जोगिंदर सिंह (98135-28102)गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुटेल में बूथ नंबर 74 से 82, 100 से 107, बीडीपीओ सोमवीर (98134-45043) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाहा में बूथ नंबर 83 से 99 व 138 से 140, मार्केट कमेटी सचिव सरीन (94669-03894) मार्केट कमेटी कार्यालय में बूथ नंबर 108 से 111 व 130 से 135, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौरा की प्रिंसीपल रेखा (94169-88812) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौरा में बूथ नंबर 112 से 124, गवर्नमेंट कॉलेज ग्यानपुरा घरौंडा के प्रिंसीपल सुरेंद्र (94167-41555) गवर्नमेंट कॉलेज ग्यानपुरा घरौंडा में बूथ नंबर 125 से 129 व 200 से 203, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुरलक के प्रिंसीपल जगदीश नैन (79883-32040)गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुरलक में बूथ नंबर 136 से 137, 141 से 148 व 204 से 210, नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश (90275-57551) नगर पालिका कार्यालय घरौंडा में बूथ नंबर 149-163, यूएचबीवीएन के एसडीओ दीपक गर्ग (93547-26240) यूएचबीवीएन कार्यालय में बूथ नंबर 164 से 180, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ताड़ा के प्रिंसीपल प्रगट सिंह (90501-32611) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ताड़ा में बूथ नंबर 181 से 199, नायब तहसीलदार घरौंडा अरविंद यादव (94664-68327) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा में बूथ नंबर 211 से 219, गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल कैमला के प्रिंसीपल सुनील कुमार (99962-67538)गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल कैमला में बूथ नंबर 220 से 233, गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल फरीदपुर के प्रिंसीपल गजेंद्र (96717-28025) गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल फरीदपुर में बूथ नंबर 234 से 250 कें दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
असंध विधानसभा क्षेत्र में
बीडीपीओ उमेद सिंह (94162-94122) बीडीपीओ कार्यालय चिड़ाव में बूथ नंबर 1 से 26, सिंचाई विभाग के एसडीओ यशवीर सिंह (98124-32322) पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुंडला में बूथ नंबर 27-51, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता विशाल गोयल (93547-93049) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा में बूथ नंबर 52-77, पंचायत विभाग से नवीन (97291-96208) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रहाड़ा में बूथ नंबर 78-102, नायब तहसीलदार राधेश्याम (94167-76100) गवर्नमेंट हाईस्कूल जबाला में बूथ नंबर 103 से 127, पंचायती राज के एसडीओ जगबीर सिंह (98963-77500) बीडीपीओ कार्यालय मूनक में बूथ नंबर 128 से 150, नायब तहसीलदार परमजीत (99921-82058) तहसील कार्यालय बल्ला में 151 से 162, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ राकेश (72060-00828) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालवन में बूथ नंबर 163 से 180, तहसीलदार नवजीत कौर (83750-15759) तहसील कार्यालय असंध में बूथ नंबर 181 से 202, नगर पालिका सचिव प्रदीप (94166-12092) नगर पालिका कार्यालय असंध में बूथ नंबर 203 से 225 और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर संजीव (70277-72140) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अरडाना में बूथ नंबर 226 से 247 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
