कुरुक्षेत्र 5 अगस्त जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने कहा कि निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय सेवा विभाग हरियाणा द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए दिव्यांग सुविधा केंद्र स्थापित करने बारे निर्देश प्राप्त हुए है। इन निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला में दिव्यांग सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दिव्यांग केंद्र जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय कमरा नंबर 212-213 लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। इस दिव्यांग सुविधा केंद्र में दिव्यांगजनो को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु अमित कुमार अन्वेषक की ड्यूटी लगाई गई है। दिव्यांगजनों से संबंधित सुझावों एवं शिकायतों के निवारण के लिए ईमेल डीएसडब्लयूओकेआरकेएटदरेटजीमेल.कॉम व दूरभाष नंबर 01744-221330 तथा फीडबैक रजिस्टर की व्यवस्था भी स्थापित की गई है। दिव्यांगजन ई-मेल व दूरभाष नंबर के माध्यम से भी आवश्यक सहायता व जानकारी प्राप्त कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *