कुरुक्षेत्र 5 अगस्त राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर प्रवेश ले सकते है।
डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल हरियाणा के 17 जिलों में 34 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण, किफायती एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के कारण विद्यार्थी अपने घर के पास रहकर पढ़ाई कर सकते हैं तथा नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकते है। स्थानांतरण की स्थिति में अध्ययन केंद्र/क्षेत्रीय केंद्र बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। इग्नू द्वारा 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम प्रमुख है। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल एवं रोजगारपरक योग्यता विकसित करने का अवसर प्रदान करते है।
डॉ. धर्म पाल ने विशेष रूप से बताया कि पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ इग्नू से स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी कर सकते है। इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार अध्ययन करने का अवसर देती है। इच्छुक विद्यार्थी अपनी पात्रता के अनुसार बीएएम, बीकॉमएफ, बीएससीएम जैसे स्नातक कार्यक्रमों सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है। इससे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान, कौशल एवं भविष्य में रोजगार तथा करियर की बेहतर संभावनाएं प्राप्त हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि प्रवेश की अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए 16 अगस्त 2026 से पहले अपना प्रवेश सुनिश्चित करें और इग्नू की लचीली एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *