कुरुक्षेत्र 5 अगस्त राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक प्रियांशु कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय क्षेत्र संकार्य प्रभाग सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अगस्त 2026 के दौरान कुरुक्षेत्र जिले में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण संचालित किए जा रहे हैं। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं तथा नीतियों के निर्माण में किया जाता है। इस सर्वेक्षण के दौरान अगस्त माह में विभिन्न विषयों पर सर्वेक्षण किया जाएगा।
सहायक निदेशक प्रियांशु कुमार ने कहा कि आवधिक श्रम बल से संबंधित सर्वेक्षण थानेसर के अर्बन वार्ड-27 निवारसी ग्राम में किया जाएगा। इसी प्रकार वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण थानेसर के अर्बन वार्ड-8, पिहोवा के वार्ड-16 व शाहबाद के वार्ड-1, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण रतनगढ़ पार्ट व गादली, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण थानेसर अर्बन, बोधनी, मथाना, शांति नगर, प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण गांव बढाम, थानेसर वार्ड-7 और परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण ध्यांगला ग्राम में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों एवं वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्र करते है। सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाती है तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। भारत सरकार सभी चयनित परिवारों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से अनुरोध करती है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें। आपका सहयोग सशक्त सांख्यिकीय प्रणाली, बेहतर नीति निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *