कुरुक्षेत्र,5 अगस्त : सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को गांव बाहरी के श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर से पांच दिवसीय पौधारोपण अभियान आरंभ किया गया। जानकारी देते हुए फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि आज सर्वप्रथम पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में पंडित सोनू शुक्ला ने गुदगुदी जंक्शन समूह के अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अवनी गुप्ता, चेयरमैन धर्मपाल सैनी, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव
राजेश सिंगला और पार्षद सतीश गर्ग सहित अन्य सदस्यों से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण आरम्भ हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर और प्रोजेक्ट इंचार्ज श्याम जुनेजा द्वारा की गई व्यवस्था में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में बेलपत्र,नीम,जामुन,आम,पीपल,बरगद,गुलमोहर,अमरूद,मौलसरी,गुड़हल और अनार आदि वृक्षों के 40 पौधे लगाए। साथ ही अलग अलग किस्म के गुलाब के फूलों की भी कलमें रोपित की गई।  अवनी गुप्ता ने कहा कि वृक्ष सूर्य,वर्षा और हवा के प्रभावों को कम करके जलवायु को नियंत्रित करते हैं। वृक्षों की पत्तियाँ सूर्य की विकिरण ऊर्जा को अवशोषित और फ़िल्टर करती हैं, जिससे गर्मियों में मौसम ठंडा रहता है। वृक्ष कठोर हवा से सुरक्षा प्रदान करके गर्मी को भी नियंत्रित करते हैं। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।
प्रोजेक्ट इंचार्ज श्याम जुनेजा ने बताया कि पांच दिवसीय पौधारोपण अभियान रविवार,9 अगस्त तक प्रतिदिन कुरूक्षेत्र-थानेसर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 6 से 9 बजे(लगातार 3 घंटे) चलेगा। इस अभियान में 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें प्रतिदिन 40 पौधे रोपित किए जाएंगे साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करते हुए लोगों को पौधे गिफ्ट किए जाएंगे। पौधारोपण के दूसरे चरण में पौधों को संरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड आदि लगाकर पौधों की देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुज गौड़, नाभेश्वर महादेव मंदिर सभा के पूर्व प्रधान बीरबल सैनी, बाहरी के पूर्व सरपंच रामप्रसाद, कृष्ण लाल अरोड़ा, शम्मी कुमार और दमन कुमार आदि सदस्य शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *