रेहड़ी फड़ी मार्किट एसोसियशन रजि. 00697 द्वारा अम्बाला शहर बस स्टैंड के सामने रेहड़ी फड़ी के लिए जगह की मांग को लेकर धरना दिया। CITU के बैनर के नीचे हुए धरना प्रदर्शन में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए व यूनियन को समर्थन दिया। बता दें कि पिछले माह 8 मई को स्थानिय प्रशासन ने बगैर कोई नोटिस दिये रेहड़ी फड़ी संचालकों को उनके स्थान से हटा दिया था। रेहडी फड़ी एसोसिएशन के प्रधान रामदास ने जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी का धन्यवाद किया।

इस मौके विवेक चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि रेहडी फड़ी संचालक डेड महीने से प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसके इलावा निगम मेयर से मिले निगम कमीश्नर को भी अपनी समस्या बताई। स्थानिय विधायक को गुहार लगाई व प्रदेश के गृहमन्त्री अनिल विज को अपनी समस्या सुनाई। अनिल विज ने रेहड़ी फड़ी लगाने के आदेश भी दिए लेकिन अंबाला के प्रशासन ने गृहमंत्री अनिल विज की बात को अनसुना  कर दिया। चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों रेहडी फड़ी संचालक मुझ से मिले थे। इसलिए मैने इनकी समस्या निगम की बैठक में भी रखी और माननीय उपमुख्य मन्त्री के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री के पास भी पहुंचाने का काम करेंगें।

इस दौरान यूनियन के प्रधान राम दास ने सभी अंबाला वासियों,पार्षदों,मेयर व राजनीतिक पार्टियों से उनके समर्थन में उतरने की अपील की और कहा अंबाला का प्रशासन उनके साथ धक्काशाही कर रहा है। इसलिए उनकी मदद की जाए। उनका धरना जारी रहेगा जब  तक उन्हें रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए जगह प्रशासन नही देता तो हम अपनी अगली रणनीति का जल्द एलान करेंगे।

इस धरना प्रदर्शन में पिंका भाटिया भी रेहड़ी फड़ी मार्किट एसोसियशन के समर्थन में उतरे और धरने पर बैठे। धरने में प्रधान रामदास, महासचिव भूपिन्द्र कुमार, राजिन्द्र कुमार, लक्की सैनी, तजिन्द्र सिंह छोटा, कुनाल सिंगला, विनोद गौतम, मंगल, संजय, रोमी, संजय, यशपाल शर्मा, कुलदीप बंटी, अमित कालू, कान्ता रानी, माया देवी, सविता व अन्य कई रेहड़ी फड़ी संचालकों ने भाग लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *