सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार 5 जून से 5 अगस्त तक जिला के विभिन्न स्थानों पर मैसिव प्लांटेशन ड्राइव के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्कूलों, पार्को, मंदिरों, गुरूद्वारों व ग्रामीण इलाकों में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला करनाल के स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट अधिनियम के संबंध में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजेशलता द्वारा लाथर मार्डन स्कूल रावर व राजकीय माध्यमिक स्कूल रावर में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट अधिनियम बारे जानकारी दी गई। यौन उत्पीड़न जैसे मामलों को रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को पोषक आहार लेने व नशीले मादक पदार्थों का उपयोग न करने और जंक फूड का अधिक उपयोग न करने के लिए भी प्रेरित किया।
करनाल, 30 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में चल रहे मैसिव प्लांटेशन ड्राइव के तहत पैनल अधिवक्ता जतिन्द्र सिंह ने वीरवार को मानव विकास स्कूल नीलोखेड़ी व स्मॉल वंडर स्कूल सिदपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जतिंद्र सिंह ने स्टाफ व विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण करने और इस मैसिव प्लांटेशन ड्राइव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।
