कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़ (आईआईएचएस) में एसोसिएट प्रोफेसर प्रदीप मलिक की सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन आईआईएचएस संस्थान में किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिवार ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रदीप मलिक लंबे समय तक आईआईएचएस के कंप्यूटर साइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहे।  समारोह के दौरान प्रदीप मलिक से उनके सेवाकाल की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से संस्थान परिसर में एक पौधा भी लगवाया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने कहा कि शिक्षक प्रदीप मलिक ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका समर्पण, सरल व्यक्तित्व और कार्यनिष्ठा संस्थान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
समारोह में संस्थान के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने प्रदीप मलिक के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की। प्रदीप मलिक ने भी संस्थान परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईएचएस में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा और यहां से जुड़ी स्मृतियां सदैव उनके साथ रहेंगी।
इस अवसर पर प्रो. अश्विनी कुश, प्रो. पूनम, प्रो. निरूपमा भट्टी, मंगेश सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *