जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मथाना में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैंप व रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन, डीएलएसए चेयरमैन ने 22 विभाग व संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की ली जानकारी, स्कूल परिसर में पौधा रोपण कर अभियान को बढ़ाया आगे, डीएलएसए ने अब तक रोपित किए 24000 पौधे
कुरुक्षेत्र 29 जुलाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए चेयरमैन दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि किसी दफ्तर, समाज या अन्य स्थान पर किसी को कोई तंग, परेशान करे, या किसी प्रकार की समस्या हो तो इस बारे में डीएलएसए को सूचित करें। पीडि़त, परेशान को न्याय दिलवाया जाएगा, क्योंकि कानून से ऊपर कोई नहीं है। नागरिकों को उनके अधिकारियों और डीएलएसए द्वारा इन कानूनों के बारे में लगातार जागरूक किया जाता है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए चेयरमैन दिनेश कुमार मित्तल बुधवार को डीएलएसए द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैंप एवं रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए चेयरमैन दिनेश कुमार मित्तल ने विद्यालय के प्रांगण में पौधा रोपित किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। डीएलएसए के साथ सर्व समाज कल्याण संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए चेयरमैन दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि हर वर्ष डीएलएसए द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया जाता है। इन कैंपों के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों, जरूरतमंद लोगों, बुजुर्गों, स्कूली विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं बनाकर लागू की जाती है। नागरिकों को उन योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने और उनका लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। यदि छात्राओं को कोई परेशान करता है तो वो इस बारे में अपने परिजनों, स्कूल के अध्यापकों को बताएं। यदि फिर भी परेशानी हो तो डीएलएसए को बताकर उसका समाधान किया जा सकता है। डीएलएसए में भी बच्चों के लिए विशेष अधिकार बनाए हुए है। उन्होंने परिजनों से आह्वान किया कि वो अपने बच्चों का ध्यान रखें। उसकी संगत का पता रखें, यदि संगत अच्छी होगी तो बच्चा सही दिशा में जाएगी और यदि संगत बुरी होगी तो बच्चा गलत दिशा में जाएगा। बच्चे की समय पर संगत का सुधार किया जाना संभव है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए चेयरमैन दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि आजकल युवाओं को नशा की बहुत ज्यादा लत लगी हुई है। इसके लिए परिजनों के साथ-साथ स्कूल अध्यापकों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। यदि कोई बच्चा स्कूल में नशा करता है तो टीचर उनके परिजनों को बुलाकर उसमें सुधार करवाएं यदि फिर भी नहीं माने तो पुलिस को इसकी जानकारी दें। नशा की लत्त जीवन को बर्बाद कर देती है। जो बच्चा इसकी कानूनी कार्रवाई में फंस जाता वो कठोर व सख्त कानूनों से मुश्किल से बाहर निकलता है। इस मौके पर सीजेएम मोहिनी, मार्केट कमेटी पिपली चेयरमैन सतीश मथाना, कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी, प्रिंसिपल योगेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डीएलएसए का 31 जुलाई तक चलेगा पौधा रोपण अभियान:नीतिका भारद्वाज
सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस शिविर का आयोजन आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से न्याय, अधिकार और योजनाओं का लाभ एक स्थान पर नागरिकों तक पहुंचना तय हुआ है। इस शिविर से नागरिकों के समय, धन व श्रम की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक पौधारोपण अभियान चलाया गया है। अब तक 24000 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। सीजेएम ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ डीएलएसए द्वारा किए गए कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
22 विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए स्टॉल
डीएलएसए द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैंप में 22 विभागों व संस्थानों ने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर संबंधित विभाग ने अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शित किया। इनमें आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, रेडक्रॉस विभाग, क्रीड, बीएसएनएल, कृषि विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, एमएसएमई, बिजली विभाग, डीएलएसए विभाग सहित 22 विभाग व संस्थानों शामिल रहे।
पर्यावरण पर गीत के माध्यम से दी किया नागरिकों को जागरूक
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने पर्यावरण पर गीत की प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कला परिषद की टीम ने नाटक के माध्यम से बुजुर्गों के लिए डीएलएसए के कानूनों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया। प्रिंसिपल योगेश शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार जताया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *