भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने दिखाया दम , सफल संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पर संगठन ने दी शाबाशी
एक मंच पर नजर आए युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा
तीसरी बार केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाएगी भाजपा: जीएल शर्मा
भाजपा राज में बढ़ा भारत का मान: पवन सैनी
पार्टी संगठन को हर बूथ पर किया जा रहा मजबूत, कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत: रवि बतान
युवा मोर्चा पार्टी और देश की राजनीति की रीढ़: राहुल राणा
 कुरुक्षेत्र:जिले की थानेसर विधानसभा में  संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में नो साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे थानेसर से हजारों लोगो ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने किया वहीं कार्यक्रम में किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं और पधाधिकारीओ ने भाग लिया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी जी एल शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलतान अजराना, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष फूल सिंह पाल, किसान मोर्चा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान और महामंत्री जसविंद्र सैनी और सर्वजीत सिंह हैप्पी विर्क समेत युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों जिला पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रवि बतान ने संयुक्त मोर्चा के तत्त्वाधान में आयोजित सफल कार्यक्रम के लिए रूबल शर्मा और अन्य मोर्चा पद्धाधिकारीयों को बधाइयां दी।
इस मौके भाजपा महामंत्री डॉक्टर पवन सैनी, जिला प्रभारी जीएल शर्मा ने पत्रकारों को सम्मेलन के बारे जानकारी दी। इस मौके पर जीएल शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में भारत का लोहा मनवाया है। मोदी की नीतियों का विपक्ष तो क्या चीन और पाकिस्तान के पास भी तोड़ नहीं है। जीएल शर्मा ने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक  डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां आमजन को भा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और पीएम मोदी के नो साल गरीब कल्याण और सेवा सुशासन को समर्पित हैं। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने कहा कि युवा मोर्चा देश की राजनीति और बीजेपी संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा और पीएम मोदी के नो सेल भाजपा युवाओं की तरक्की और किसान की खुशहाली को समर्पित हैं। राहुल राणा ने संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीति रीती से जुड़ना उनके लिए गौरव की बात है। रूबल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश की मनोहर सरकार देश के विकास को समर्पित है। रूबल ने कार्यक्रम में उमड़ी हजारों लोगो की भीड़ का आभार व्यक्त किया। रूबल ने कहा कि थानेसर शहर के लोग भाजपा और युवा मोर्चा को अपना आशीर्वाद देने यहां पंहुचे हैं ये उनका सौभाग्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष और संगठन ने थपथपाई रूबल की पीठ
थानेसर विधानसभा में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफल कार्यक्रम के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष रवि बतान, पार्टी प्रभारी जी एल शर्मा ने रूबल शर्मा और उनकी टीम को बधाइयां दी और पीठ थपथपाकर शाबाशी दी। इस मौके पर रवि बतान ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन सरकार और जनता के बीच में सेतु है जो महासंपर्क अभियान के जरिए गांव गांव, शहर शहर, घर घर भाजपा की नीतियों को पंहुचा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अंत्योदय के विकास को समर्पित है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, जिला महामंत्री अमन भार्गव, महामंत्री विकास राणा, भाजपा महिला मोर्चा प्रधान परमजीत कौर कश्यप, सुनीता कश्यप, शशि सैनी, रेखा वाल्मिकी, सतीश मदान टोनी, सागर मदान, सुनील गुर्जर, उत्सव शर्मा डीग, विश्व गोयल, राजीव शर्मा, जसबीर रोड, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, तिलकराज राठौर, पवन सुंदरपुर, कृष्ण सरपंच खेड़ी सुखा जिला परिषद मेंबर, गोदारा, राजेश सैनी ब्लॉक समिति मेंबर, सत्य प्रकाश सरपंच बाहरी समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *