करनाल, 29 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे नवनिर्मित कोर्सेज रोबोटिक्स, एडवांस्ड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पीएलसी स्काडा लैब का 4 अगस्त को विधिवत उद्घाटन करेंगें। इस अवसर पर आईटीआई विभाग के उच्च अधिकारी, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश गोयल एवं इस संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि इस लैब में 30-30 विद्यार्थियों के चार बैच शुरू होंगे। जिसमें से 90 विद्यार्थी रेजिडेंशियल बैच के व 30 विद्यार्थी नॉन रेजिडेंशियल बैच के होंगे। इन्हें निशुल्क रेजिडेंशियल सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस लैब के सभी कोर्स नि:शुल्क हैं। लैब में वैल ट्रेंड टीचर्स द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि यह लैब हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग व एसीटीटीएस इन तीनों की भागीदारी से शुरू की जा रही है जो इस तरह की हरियाणा में पहली लैब होगी। यह लैब हरियाणा के इतिहास में पहली व भविष्य की दिशा में स्वर्णिम अध्याय होगा। इन कोर्सेज से पास आउट स्टूडेंट्स का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
