करनाल। शहर में बारिश और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों को जलभराव से स्थायी राहत दिलाना नगर निगम प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए पूरी सजगता से तमाम आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
महापौर ने बताया कि जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शहर के कई प्रमुख और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में नया सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा रहा है। इसके साथ ही पुरानी व बाधित सीवर लाइनों की क्षमता बढ़ाने और उनकी सुचारू सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
अधिकारियों को फील्ड में उतरकर नियमित निरीक्षण के निर्देश देते हुए महापौर रेणु बाला गुप्ता ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे क्षेत्रों में जाकर जलभराव और सीवरेज नेटवर्क का नियमित निरीक्षण  करें। यदि किसी भी इलाके में जल निकासी या सीवर जाम से जुड़ी कोई भी कमी सामने आती है, तो उसे बिना किसी देरी तथा पूर्ण प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाएगा।

बुनियादी ढांचे में हो रहा सुधार
महापौर ने कहा कि जलभराव के साथ-साथ शहर की टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। निगम प्रशासन का लक्ष्य केवल तात्कालिक समाधान प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है जिससे आने वाले कई वर्ष तक करनाल वासियों को सीवर, जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या का सामना न करना पड़े। निगम का हर कदम आम नागरिकों को बेहतर और सुगम जीवन प्रदान करने की दिशा में उठ रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *