कुरुक्षेत्र 28 जुलाई ( ) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रोफेसर कॉलोनी में पंडित मदन लाल जी अध्यक्षता में हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर कॉलोनी के भक्त जनों ने भाग लिया। हवन में पूर्णाहुति डालने वालों में रवि शर्मा, गोलू शर्मा, अक्षय शर्मा, श्याम सुन्दर, चन्द्रशेखर, राजपाल, सुनील, सतीश , शिवम शर्मा, मोहन लाल शर्मा , पंडित कुलदीप भारद्वाज शामिल थे। दादा खेड़ा के सेवादार मदन लाल शर्मा ने कहा कि दादा खेड़ा पर भंडारा लगने के बाद बारिश भी अच्छी होती है और शहर में पशुधन के साथ-साथ पूरे गांव में खेती भी अच्छी होती है। भंडारे की खास बात यह है कि शहरवासी अपनी इच्छा से दान को दादा खेड़ा पर लगे दान पात्र में डालते हैं जिससे भंडारे में प्रसाद बनता है। भंडारे में आस-पास के गांव के ग्रामीण भी प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। पंडित मदन लाल शर्मा ने बताया कि भंडारे के बाद तीन दिन तक गांव में हवन सामग्री से आहुति दी जाएगी। इससे जो घरों में नकारात्मक चीजें होती हैं, वे भाग जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मदन लाल शर्मा ने बताया कि
नगर खेड़े को गाँव का राजा और कृषि/पशुधन का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नगर खेड़े की कृपा के बिना गाँव या शहर में कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता और उनकी अनुमति के बिना कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर सकती। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
