अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीेरेश शांडिल्य महम के पूर्व विधायक एवं समाजसेवी बलराज कुंडू के पिता जिले सिंह जो बीएसएएफ से रिटायर डीएसपी थे उनके सेक्टर 14 निवास पर जाकर उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वीरेश शांडिल्य ने इस मौके पर दिवंगत जिले सिंह के बेटे आजाद सिंह, बलराज सिंह, विजय सिंह, शिवराज सिह व जिले सिंह के भाई जगत सिंह सहित परिजनों को सांत्वना दी। ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीेरेश शांडिल्य ने कहा कि जहां जिले सिंह के समूचे परिवार के संस्कार यह संदेश देते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को समाजसेवा के प्रति देश सेवा के प्रति समर्पित किया और खुद भी बीएसफ में बतौर सिपाही भर्ती होकर डीएसपी पद से रिटायर हुए और अपने अंतिम समय तक समाज की सेवा करते रहे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिले सिंह कुंडू के बेटे जो महम से विधायक रहे उन्होंने भी रोहतक नहीं हरियाणा के हर व्यक्ति की मदद की जो उनकी चौखट पर गया। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि बलराज कुंडू ने हमेशा गरीबों के हक और हितों के लिए लड़ाई लड़ी और इसके लिए वह कभी सरकार व प्रशासन के आगे झुके नहीं निश्चित तौर पर यह प्रेरणा बलराम कुंडू को अपने पिता दिवंगत जिले सिंह से मिली शांडिल्य ने कहा भले ही आज जिले सिंह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन ऐसे व्यक्ति कभी मरते नहीं वह किसी न किसी रूप में अमर रहते हैं। इस मौके पर रोहित शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
