कुरुक्षेत्र पुलिस में धोखाधड़ी से एक मकान पर दूसरा लोन लेने की आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना लाडवा की टीम ने झठी/फर्जी रिपोर्ट तैयार करके एक ही मकान पर दो लोन लेने के आरोपी राहुल वासी हलालपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में सीडीएल फाईनेंसियल सर्विसिज लिमिटेड में कम्पनी के कर्मचारी नवीन धमीजा ने बताया कि आरोपी राहुल वासी हलालपुर ने मकान पर पहले से लोन लिया हुआ था। आरोपी ने मकान को कागजों में हेरा फेरी करके तथा झठी/फर्जी रिपोर्ट तैयार करके मकान को दूसरी खेवट में दिखाकर उसी मकान पर उनकी कंपनी से करीब 13 लाख रुपए का लोन ले लिया। आरोपी ने एक ही मकान पर दो लोन लेकर उनकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक शमशेर सिंह द्वारा की गई
दिनांक 24 जुलाई 26 को थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने झठी/फर्जी रिपोर्ट तैयार करके एक ही मकान पर दो लोन लेने के आरोपी राहुल वासी हलालपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
