करनाल, 25 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने शुक्रवार को एम.डी.डी. बाल भवन का निरीक्षण किया और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और शिक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को पोक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न जैसे मामलों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को कुपोषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और हमेशा पौष्टिक आहार देने की बात कही । साथ ही नशीले मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार का आयोजन ए.डी.आर. सेंटर के विद्यार्थियों और उनके माता-पिता व अध्यापकों के लिए भी किया गया जिसमें उन्हें भी पोक्सो एक्ट, पोषण व नशे से दूर रहने के प्रति ं जागरूक किया। इसके अलावा जेजे अधिनियम के तहत सुरक्षा का स्थान(प्लेस ऑफ सेफ्टी), किशोरों के अधिकार, नशा निषेध व पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया गया।
